देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती को राष्ट्रीय विधि दिवस घोषित करे भारत सरकार: राजीव रंजन प्रसाद

चिरौरी न्यूज़

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी।राजधानी पटना के हनुमान नगर स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी।

इस अवसर पर कायस्थ महासभा के लोगों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ,कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा प्रदेश महिला अध्यक्ष संपन्नता वरुण एवं पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव को फूलबुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जीवन और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उससे सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। कायस्थ  महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि डा.राजेन्द्र प्रसाद उच्च कोटि के विद्वान के साथ- साथ सादगी के प्रतिमूर्ति  थे। वहीं कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने कहा कि राजेन्द्र बाबू के जीवन से प्रेरणा लेने से ही सही विकास संभव है।

बीच जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जारी अपने संदेश में कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार’ के अपने सिद्धांत को अपनाने वाले डा० राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्री प्रसाद ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद जी का भारत के संविधान निर्माण में अहम योगदान था।  श्री प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र बाबू एक महान विधिवेत्ता थे।  उन्होने केंद्र सरकार से यह पुरजोर माँग की है कि 3 दिसम्बर उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में घोषित करे भारत सरकार। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि सभी को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के देश प्रेम, सादगी, निष्ठा, ईमानदारी से सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर अभाकाम के मुख्य प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू , महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष संपन्नता वरूण, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशांत सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष कुमार सिन्हा,अखौरी योगेश कुमार, समृद्धि वरूण, महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री  बलराम जी,पटना जिला उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, राजेश रोशन एवं भारतीय नव जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी अभाकाम के मुख्य प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *