दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद अल्लू अर्जुन की ‘राका’ से हटाई जा रही हैं दीपिका पादुकोण? मेकर्स ने दिया जवाब

Deepika Padukone Getting Replaced In Allu Arjun's Raaka After Announcing Second Pregnancy? Makers Respondचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हो रही है, खासकर उनकी आगामी फिल्म राका में उनकी भूमिका को लेकर। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी प्रेग्नेंसी के कारण फिल्म में उनका रोल कम किया जा सकता है या उन्हें रिप्लेस भी किया जा सकता है।

हालांकि, फिल्म की टीम ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक आधिकारिक बयान में मेकर्स ने साफ कहा कि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं। टीम के अनुसार, “सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है। दीपिका पादुकोण राका में एक अहम भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग बहुत अच्छे माहौल में जारी है।”

प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्शन सीन शूट कर रहीं दीपिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग जारी रखे हुए हैं। एक सूत्र ने बताया कि वह फिल्म के लिए इंटेंस एक्शन सीन तक शूट कर रही हैं। प्रोडक्शन टीम उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है।

इसके अलावा, राका और उनकी दूसरी फिल्म किंग दोनों के शेड्यूल काफी टाइट हैं, इसलिए दीपिका इन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

राका का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स का प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उनके जन्मदिन पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया गया था, जिसमें वह एक दमदार, गंजे और रग्ड अवतार में दिखाई दिए। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। दीपिका और उनके पति रणवीर ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *