रसेल ब्रांड ने केटी पेरी के जस्टिन ट्रूडो को डेट करने पर प्रतिक्रिया दी: ‘तुमने हद पार कर दी’

Katy Perry and Justin Trudeau's romance goes publicचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: कॉमेडियन और अभिनेता रसेल ब्रैंड ने हाल ही में एक इंटरव्यू और पॉडकास्ट में अपनी पूर्व पत्नी कैटी पेरी की निजी जिंदगी को लेकर मज़ाक किया और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी शादी को ठीक से नहीं संभाला था और अपनी गलतियों की जिम्मेदारी ली।

द मेगिन केली शो में बातचीत के दौरान ब्रांड ने पेरी के कथित मौजूदा रिश्ते पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें पेरी के पूर्व पार्टनर ऑरलैंडो ब्लूम से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन जस्टिन ट्रूडो को लेकर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में आपत्ति जताई।

ब्रांड ने मजाक में कहा कि “मैंने अपनी एक्स-वाइफ के साथ बहुत कुछ सहा, लेकिन इस बार बात कुछ ज़्यादा हो गई।” उन्होंने ट्रूडो पर तंज कसते हुए उन्हें “बच्चा भगवान” कहा और कनाडा में कोविड-19 वैक्सीन विरोधी ट्रकर्स के प्रदर्शन को लेकर उनके फैसलों की आलोचना भी की।

इसके अलावा, ब्रैंड ने आकर्षक दिखने वाले नेताओं की ईमानदारी पर भी सवाल उठाए और बराक ओबामा, इमैनुएल मैक्रों और टोनी ब्लेयर का उदाहरण दिया। इंटरव्यू में ब्रांड ने अपने और पेरी के रिश्ते को लेकर आत्ममंथन भी किया। उन्होंने माना कि उनकी असुरक्षाएं और प्रसिद्धि के प्रति आकर्षण उनके रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह बने।

ब्रांड ने बताया कि उन्होंने तलाक के बाद पेरी से बात नहीं की, लेकिन वह उनके माता-पिता के संपर्क में हैं, जिन्हें उन्होंने “अच्छे ईसाई लोग” बताया।

उन्होंने कहा कि वह पेरी के व्यक्तित्व और मेहनत की सराहना करते हैं, लेकिन खुद को उनके सामने कभी-कभी असुरक्षित महसूस करते थे। ब्रांड के अनुसार, शादी के लिए जल्दी करने का फैसला भी उनकी अपनी असुरक्षाओं का परिणाम था।

दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी, उस समय पेरी 25 साल की थीं और ब्रांड 35 के। हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और बाद में दोनों अलग हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *