केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आया आम आदमी पार्टी में : अजय बंसल

Influenced by Kejriwal's policies, joined Aam Aadmi Party: Ajay Bansalचिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अजय बसंल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राउज एवेन्यू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता आदिल अहमद खान और बुराड़ी के विधायक संजीव झा की उपस्थिति में इन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्वांचल के प्रभारी व विधायक संजीव झा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि हमारे विधानसभा के एक प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक क्रांति से प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे हैं। अजय बंसल बीते कई साल से भाजपा के साथ थे। दिल्ली सरकार के कामकाज ने इन्हें प्रभावित किया है। यह अच्छी बात है कि हमारे कार्य लोगों को दिखते हैं और वो प्रभावित हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अजय बंसल ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में बीते एक दशक से हूं। सामाजिक लोगों से बराबर संपर्क में रहता हूं। जनता के सुख दुख में शामिल होता हूं। उसके बाद निर्णय लिया कि जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, उसके बाद उनके साथ काम किया जाए। बुराड़ी विधानसभा में बीते सात साल में विधायक संजीव झा ने विकास के कार्यों को गति प्रदान की है। जो कॉलोनियों पानी-बिजली के लिए तरस रही थीं, वहां पीने की पाइप लाइन बिछ गईं। कॉलोनियों में सीवर डलने लगा है। यह विकास का परिचय है। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की है।
बुराड़ी विधानसभा के यशस्वी व कर्मठ विधायक श्री संजीव झा जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज गुप्ता जी और दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता भाई श्री आदिल खान जी का आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *