जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का दिल्ली दौरा, नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एमसीडी चुनाव लड़ने की दोहराई प्रतिबद्धता

Jan Shakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav's visit to Delhi; reiterates commitment to contesting MCD elections under the leadership of the new state president.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: आज जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का दिल्ली आगमन पर पार्टी के *दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी दिल्ली में विस्तार करेगी और जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाया जाएगा। जेजेडी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव लड़ेगी। साथ ही दिल्ली छात्र संघ चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारी भी साथ में करेगी।

नए साल में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का यह पहला दिल्ली दौरा है। इस दौर में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन यादव जी और राष्ट्रीय महासचिव मोती यादव जी के साथ अन्य पदा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *