जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन भारत सरकार की मिली मंजूरी

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिल गयी है। इस बात की जानकारी खुद भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विट में कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक वाली वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा कि यह वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा देगा।

इसी के साथ अब भारत के पास 5 कोरोना वैक्सीन हैं। वैक्सीनेशन के पहले दौर में भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोवीशिल्ड, भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन को मंजूरी दी गयी थी। उसके बाद रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V को भी मंजूरी मिली। इसके बाद भारत सरकार ने सिप्ला कंपनी को मॉडर्ना की वैक्सीन इंपोर्ट करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद आज मिले जॉनसन एंड जॉनसन के वैक्सीन के साथ देश में पांच वैक्सीन को मंजूरी मिल गयी। सबसे बड़ी बात है कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन सिंगल डोज की वैक्सीन है। अब तक देश में इस्तेमाल हो रही सभी वैक्सीन दो डोज वाली है।

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी भारत में वैक्सीन का उत्पादन कैसे करेगी यह अभी जानकारी नहीं दी गयी है। इस वैक्सीन का निर्माण SARS-CoV-2 वायरस के जेनेटिक मैटीरियल का इस्तेमाल कर की गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *