लाइफस्टाइलहाल फिलहाल

कंगना आज देर से पहुँच सकती है मुम्बई

अभिषेक मल्लिक

नई दिल्ली: कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच में जब से जुबानी जंग छिड़ी है तब से शिवसेना के अंदर खलबली मची हुई। केंद्र से कंगना को y कैटोगरी की सिक्युरिटी मिलने के बाद तो मानो शिवसेना और कांग्रेस तिलमिला उठी, कांग्रेस ने इस पर सवाल भी खड़े किए। कंगना के इस विवाद में उन्होंने अपने ट्वीटर पर 9 सितम्बर को यानी आज मुम्बई आने की बात कहीं थी, लेकिन कंगना रनौत को मनाली से मुंबई जाने के बीच कोरोना वायरस उनकी राह का रोड़ा बन गया है। मुम्बई जाने से पहले मनाली में लिए उनके कोविड सैंपल की रिपोर्ट रद्द हो गई है। अब उनका सैंपल उनके पैतृक गांव भांवला में फिर से लिया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार यानी आज दोपहर तक ही आएगी।

इस वज़ह आज कंगना के मुंबई पहुंचने पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि कंगना के मुम्बई पहुँचने की उम्मीद आज रात तक है। मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत के साथ – साथ उनकी बहन और उनके परिवार वालों की भी कोरोना जांच गई थी, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन कंगना की कोविड रिपोर्ट रद्द हो गई। कंगना का लिया गया सैंपल सही नहीं पाने की वज़ह से उनकी रिपोर्ट रोक दी गई।

बता दें कि कंगना के मुंबई स्थित पाली हिल दफ्तर पर बीएमसी की एक टीम सोमवार को पहुंची थी, जिसके बाद कंगना रनौत ने दावा किया था कि उनकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाया जा सकता है। हालांकि रिजवान सिद्दीकी जो कंगना के वकील हैं, उन्होंने बीएमसी के नोटिस का जवाब दे दिया है। इसके बाद कंगना ने कहा कि उम्मीद है कि इसके बाद वो ऑफिस को गिराने के प्लान को रोक देंगे।
कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके से की थी, और अपने आप को मुंबई में असुरक्षित बताया जिसके बाद से ये पूरा मामला तूल पकड़ने लगा। अब कंगना को मुम्बई आने में कोरोना ने रोड़ा तो अटका दिया पर क्या रोक पाएगा, या फ़िर कंगना आज रात तक मुंबई आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *