काव्या चोपड़ा ने जेइइ मेन में 300 में से 300 अंक लाकर रचा इतिहास

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: काव्या चैपड़ा ने जेइइ मेन मार्च 2021 के रिजल्ट में 300 अंकों में 300 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। जेइइ में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी छात्रा ने पूरे अंक प्राप्त किये हों। परफेक्ट स्कोर करने वाली काव्या पहली छात्रा हो गयी है। काव्या ने दिल्ली स्टेट भी टॉप किया है।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बुधवार देर रात जेइइ मेन मार्च 2021 का रिजल्ट जारी किया गया। कई अन्य विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल में जगह बनायी है। जिस स्टूडेंट्स को इस में रिजल्ट अच्छा नहीं आया है उनके लिए अब भी दो और मौके हैं। स्टूडेंट्स अब जेइइ मेन अप्रैल और मई में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जेइइ मेन फरवरी, मार्च, अप्रैल व मई के एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक लिस्ट जारी होगी। जेइइ मेन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो लाख 50 हजार परीक्षार्थियों को जेइइ एडवांस के लिए सलेक्ट किया जायेगा।

कुमार सत्यदर्शी ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर बिहार का परचम लहराया है। कुमार सत्यदर्शी जेइइ मेन मार्च 2021 के नेशनल टॉपर के साथ-साथ बिहार टॉपर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *