अमेरिकी हवाई हमले में तालिबान के 550 से ज्यादा आतंकी मारे गए

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए आज अमेरिकी वायु सेना ने शेबगर्न शहर में तालिबानी ठिकानों पर हमला कर 550 से ज्यादा आंतकी को मार गिराया है। हवाई हमले में तालिबान को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। तालिबान की आतंकियों के मारे जाने की सूचना अफगानिस्तान के आधिकारिक रक्षा मंत्रालय ने दी है।

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान बहुत तेज़ी से अपने पाँव जमा रहा है। तक़रीबन आधा अफगानिस्तान पर उसका कब्ज़ा हो गया है। इसी को देखते हुए अफगानिस्तान ने अमेरिका से आग्रह किया था कि वह कारवाई करे।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमान ने ट्वीट कर बताया कि “वायुसेना द्वारा शेनबर्ग शहर में तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाया और हवाई हमला किया। इस हमले में तालिबान के 500 से ज्यादा आंतकी मारे गए और  बड़ी संख्या में उनके हथियार और गोला बारूद नष्ट हुए। शेनबर्ग शहर के जावजान प्रांत में बड़ी संख्या में मौजूद तालिबानी आतंकियों को B-52 बॉम्बर ने शाम करीब 6:30 में अपना निशाना बनाया। अमेरिकी वायुसेना के इस हमले में तालिबान को काफी बड़ा नुकसान हुआ है।”

बता दें कि अफगानिस्तान राजधानी काबुल के चारों तरफ तालिबान ने अपने ठिकाने बना लिए हैं। कई प्रान्तों की राजधानी पर तालिबान का कब्ज़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *