कल्याण सिंह के निधन पर लालकृष्ण अडवाणी ने कहा, उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राम मंदिर के लिए लालकृष्ण आडवाणी और कल्याण सिंह ने देश में एक बड़ा आन्दोलन चलाया था, जिसके कारण उत्तर प्रदेश में पहली बार कल्याण सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी।

आडवाणी ने कहा, ” कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज और जमीनी स्तर के नेता थे जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई। उन्होंने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम करके जनता के लिए खुद को प्रिय बनाया और राज्य की समग्र प्रगति में योगदान दिया।”

कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा, ”राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ की कई यादें आज भी मेरे जेहन में ताजा है। अयोध्या मुद्दे को हल करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता, अभियान और ईमानदारी न केवल भाजपा के लिए, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए ताकत का एक बड़ा स्रोत थे। वह भगवान राम के भव्य मंदिर के अपने सपने को साकार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *