केजरीवाल सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। कोरोना काल में जिस प्रकार से दिल्ली सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा पूरी दिल्ली को भुगतना पडा है, उसके खिलाफ आज भाजपा के निगम पार्षद विजय भगत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। भलस्वां चैक पर हुए प्रदर्शन में लोगों ने सोशल डिस्टेनिशंक का ख्याल रखा। हरेक प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखा था, जिसमें सरकार के गलत नीतियों का जिक्र था। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को जल्द से जल्द जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर देखने को कहा। लोगों का कहना था कि अभी का समय राजनीति का नहीं है। सबसे पहले सरकार दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करें और कोरोना योद्धाओं को आर्थिक दिक्कत न हो, इसके लिए उचित कदम उठाएं।

निगम पार्षद व दिल्ली के पूर्व उपमहापौर विजय भगत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन मोह के कारण दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के सामने वेतन का संकट आया है। यह कैसी विडंबना है कि एक ओर सरकार के मुखिया हर दिन बार बार टेलीविजन पर आकर अपना प्रचार करते हैं। अखबारों में इसके लिए प्रचार देते हैं। इस पर करोडों रुपये पानी की तरह बहाया जाता है। उसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री जी केंद्र सरकार से आपदा राहत कोष की मांग केवल इसलिए करते हैं कि उनके पास कोरोना योद्धाओं डाॅक्टरों तक को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है ? विजय भगत ने कहा कि कोरोना काल में कई ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसका प्रमाण है। बावजूद इसके दिल्ली के मुख्यमंत्री उसे सिरे से खारिज करते हैं।

जनता को बरगला रही है दिल्ली सरकार : विजय भगत

विरोध प्रदर्शन के दौरान निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के कारण दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या काफी बढी हैं। कई इलाके तो मानो मौत के कुआं के रूप में तब्दील हो चुके हैं। जहां दर्जनों की संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के झूठे अफवाह के कारण ही दिल्ली के श्रमिकों में डर बैठा। वे लोग काम धंधे छोडकर दिल्ली से अपने गांवों को जाने को मजबूर हुए। एक ओर दिल्ली सरकार लाखों लोगों को भोजन और राशन देने की बात कर रही है, दूसरी ओर हमारे मेहनतकश मजदूर भाई-बहन भूख के कारण ही दिल्ली छोडने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि कई खबरें ऐसी आईं कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सही से इलाज नहीं मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि ये फर्जी वीडियो है। आखिर क्यों झूठ बोल रही है दिल्ली सरकार ?दिल्ली के मुख्यमंत्री चुनाव जीतने के लिए फ्री का लाॅलीपाॅप देते हैं। अब गर्मी के मौसम आते ही लोगों के सामने पानी का संकट खडा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *