राफेल वायुसेना में हुआ शामिल  

चिरौरी न्यूज़

अम्बाला: आज भारतीय वायुसेना में फ़्रांस निर्मित लड़ाकू विमान राफेल का औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की सीमाओं पर जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है उसे देखते हुए राफेल का इंडक्शन काफी महत्वपूर्ण है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह भारत की सीमा पर नजर रखने वालों और भारत के दुश्‍मनों के लिए बड़ी और कड़ी चेतावनी है। राफेल के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा और राफेल के आने से हमारी सनी क्षमता में फर्क आएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी प्रदर्शित करता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक, राजनीतिक,रणनीतिक साझेदार रहे हैं।

आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाने का काम करतीं हैं। उन्होंने कहा कि आज राफेल का इंडक्शन पूरी दुनिया, खासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना या बनाने का प्रयास किया गया उनके लिहाज से ये इंडक्शन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा की मजबूती के पीछे हमारा उद्देश्य हमेशा से विश्व शांति की कामना रहा है और आज भी है। इस राह में हमारा देश कोई भी ऐसा कदम न उठाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे कहीं भी शांति भंग हो। ये ही अपेक्षा हम अपने पड़ोसी और दुनिया के बाकी देशों से भी करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *