राहुल गांधी ने कृषि कानून का लोकसभा में किया विरोध, प्रदर्शन में मारे गये किसानों को शहीद बताकर रखा मौन

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा में आम बजट पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कृषि कानूनों के विरोध में अपनी बात रखेंगे। कृषि कानूनों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान हुए किसानों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा और अपनी सीट पर चुपचाप खड़े हो गये। राहुल गांधी ने अपील की आप भी मेरे साथ खड़े हो जायें। इस बीच सत्ता पक्ष के लोगों ने बार- बार राहुल को बीच में रोका और आम बजट पर अपनी बात रखने की अपील की। राहुल गांधी इन विरोध के बीच कृषि कानून के विरोध में अपनी बात कही।

तीनों कृषि बिल के विरोध में अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, इस कानून में दो लोगों को एक छत्र राज है। यह कानून मंडी खत्म कर देगा, जमाखोरी को बढ़ावा देगा। किसान को इतनी भी इजाजत नहीं होगी वह कोर्ट जा सके। इस देश को चार लोग चलाते हैं। किसकी सरकार हम दो हमारे दो।

उन्होंने कहा, आपको याद होगा हम दो हमारे दो का नारा होता था उसमें चार लोग होते थे। इस देश में अगर यह कृषि कानून लागू हो गया तो छोटे किसान, छोटे व्यापारी का धंधा बंद हो जायेगा। किसानों को सही लाभ नहीं मिलेगा। इसमें सिर्फ दो लोग हम दो औऱ हमारे दो देश चलायेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर यह कानून आया तो लोगों को भूख से लड़ना पड़ेगा, ग्रामीण अर्थव्यस्था खत्म हो जायेगी और देश रोजगार पैदा नहीं कर पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *