राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा, पीएम मोदी ने ट्विट कर दी जानकारी

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर के दी है। उन्होंने अपने त्वीइत में कहा है कि, लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस अवार्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने ट्विट किया है कि, ”देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद।”

इस से पहले मोदी ने ट्विट कर महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की बहुत प्रसंशा की थी। उन्होंने ट्विट किया कि, ”ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है। जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

राजीव गाँधी खेल रत्न की शुरुआत 1991-92 में किया गया था। इस अवार्ड को तब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था। इस अवार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता फैलाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *