‘लॉक अप सीजन 2’ की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीता 1 करोड़ रुपये का इनाम

Shreya Kalra becomes the winner of 'Lock Upp Season 2', wins a prize of ₹1 crore.
(Pic: Instagram)

चिरौरी न्यूज

मुंबई: रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। लंबे और रोमांचक सफर के बाद श्रेया कालरा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता बनने के साथ ही उन्हें 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। शो के फिनाले में शिवांगी जोशी पहले रनर-अप रहीं। वहीं राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत भी फाइनलिस्ट की दौड़ में शामिल थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

फिनाले से पहले वरुण यादव और आकांक्षा चमोला का सफर समाप्त हो गया। आकांक्षा को तब बाहर होना पड़ा, जब होस्ट रितेश देशमुख ने प्रतियोगियों से सामूहिक फैसला लेने को कहा और योगेश रावत, श्रेया कालरा तथा वरुण यादव ने सर्वसम्मति से उन्हें एलिमिनेट करने का निर्णय लिया। इससे पहले अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी को बचाने के लिए अपनी फिनाले की जगह छोड़ दी थी। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और शिवांगी के बीच किसी तरह का प्रेम संबंध नहीं है और दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

वहीं योगेश रावत ने शो के एक टास्क में जीत हासिल कर 10 लाख रुपये का विशेष पुरस्कार भी अपने नाम किया। ‘लॉक अप सीजन 2’ का प्रीमियर 27 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया, जबकि पहले सीजन की मेजबानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *