भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर पहली बार दो महिला अधिकारियों की हुई तैनाती

Women officers showed unique courage in "Navika Sagar Parikrama II", Indian Navy appreciatedचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: आज का दिन भारतीय नौसेना के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। आज पहली बार दो महिला अधिकारी सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह को युद्धपोत पर तैनाती की गई है। इन दोनों अधिकारीयों को हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया है। सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह  को आज कोच्चि में आईएनस गरुड़ में आयोजित समारोह में ऑब्जर्वर के तौर पर ग्रेजुएट होने पर  विंग्स से सम्मानित किया गया।

बता दें कि नौसेना के युद्धपोतों पर महिलाओं की तैनाती लम्बे समय तक नहीं की जाती थी, जिसका कारण प्राइवेसी और महिलाओं के लिए वॉशरूम का न होना है। लेकिन अब इन दो महिलाओं की नियुक्ति होने के बाद सब कुछ बदलना निश्चित है। हालांकि भारतीय नौसेना में कई महिला अधिकारियों को तैनात किया जाता रहा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढ़वाल ने बताया कि युद्धपोत में महिलाओं की एंट्री पर रोक थी।

सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह भारतीय नौसेना के 17 अधिकारियों के टीम में शामिल हैं जिसमें 4 महिला अधिकारी व तीन भारतीय तट रक्षक भी शामिल हैं। ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त ये दोनों सब-लेफ्टीनेंट जिस टीम का हिस्सा थीं उसे एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के दौरान आजमाई जाने वाली तरकीबों, एंटी-सबमरीन वारफेयर के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स का प्रशिक्षण दिया गया है।

इन दोनों युवा महिला अधिकारीयों की नियुक्ति भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को साबित करने वाले एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *