सिल्वर गाउन और रॉयल अंदाज में छाईं उर्वशी रौतेला, कान्स रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Urvashi Rautela Steals the Spotlight in a Silver Gown and Royal Style, Dazzling on the Cannes Red Carpetचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: उर्वशी रौतेला ने 12 मई को आयोजित 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी इस दमदार एंट्री ने उन तमाम अटकलों पर भी विराम लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह इस साल फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बनेंगी। ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी चमचमाते सिल्वर गाउन में बेहद ग्लैमरस और शाही अंदाज में नजर आईं।

रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उर्वशी ने कहा, “जब भी मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, तब मैं सिर्फ उर्वशी नहीं रहती, बल्कि भारत की पहचान बन जाती हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस खास मौके पर वियतनामी फैशन लेबल JoliPoli Couture का डिजाइन किया हुआ गाउन पहनने पर गर्व है। उर्वशी ने कहा कि कान्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

ओपनिंग सेरेमनी के लिए उर्वशी ने JoliPoli Couture का खास तौर पर तैयार किया गया कस्टम-मेड गाउन चुना था। यह बॉडी-हगिंग सिल्हूट वाला शानदार आउटफिट था, जिसमें लैवेंडर टोन की नेट डिटेलिंग और बोडिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी बेहद खूबसूरती से उभरी हुई थी। गाउन पर क्रिस्टल, मोती और नक्काशीदार स्टोन्स की बारीक सजावट की गई थी, जो कैमरों की फ्लैशलाइट में किसी चमकते कवच जैसी आभा दे रही थी।

इस ड्रेस की फ्लोइंग केप स्लीव्स ने पूरे लुक को और भी रॉयल और ड्रामेटिक बना दिया। उर्वशी ने अपने इस लुक को मांग टीका से प्रेरित एक खास हेडपीस के साथ स्टाइल किया, जिसमें बर्ड मोटिफ और चमकदार टैसल्स लगे थे। इसके साथ पहने गए स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए।

गौरतलब है कि 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद यह उर्वशी रौतेला की लगातार पांचवीं उपस्थिति है। इवेंट के दौरान Brut से बातचीत करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि हर साल भारत का प्रतिनिधित्व करना उन्हें बेहद गर्व का एहसास कराता है।

उन्होंने कहा, “यह मेरा लगातार पांचवां साल है। मुझे बेहद गर्व महसूस होता है और मैंने हमेशा पूरी शिद्दत के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।” उर्वशी ने आगे कहा कि इस साल का कान्स अनुभव उनके लिए बेहद खास, भावुक और हमेशा याद रहने वाला पल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *