छोटा भीम की शादी इंदुमती से होने से दर्शक सदमें में, ट्वीट कर के लगा रहे हैं न्याय की गुहार

न्यूज़ डेस्क

नयी दिल्ली: हम सभी टीवी से कितने जुड़े हुए हैं, इसका ताज़ा मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे एक कार्टून करेक्टर छोटा भीम से समझ आती है। ट्विटर पर छोटा भीम टॉप ट्रेंड में जगह बनाए हुए हैं और लोग इस हैशटैग पर दनादन ट्वीट कर रहे हैं।

दरअसल मामला ये है कि छोटा भीम की शादी ढोलकपुर की राजकुमारी से कर दी जाती है, जबकि उसकी बहुत अच्छी दोस्त छुटकी है। अब ट्विटर पर लोग इसे छुटकी के साथ नाइंसाफी बता रहे हैं और इन ट्वीट्स के जरिए कार्टून कैरेक्टर छुटकी को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाई जा रही है। छोटा भीम की शादी ढोलकपुर की राजकुमारी इंदुमती से होना लोग पसंद नहीं रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स और ट्वीट पोस्ट कर रहे हैं।

छोटा भीम एक एनिमेटेड शो है जो वर्ष 2008 में पोगो चैनल पर शुरू हुआ था। इस शो में पूरी कहानी ढोलकपुर में रहने वाले एक लड़के के इर्दगिर्द घुमती है, जिसका नाम छोटा भीम है। छुटकी जो कि को इस शो में छोटा भीम की सबसे जिगरी है, तो लोग ये सोच रहे थे कि छुटकी की शादी छोटा भीम से ही होगी, लेकिन शो के अंत में भीम की शादी ढोलकपुर की राजकुमारी इंदुमती से कर दी जाती है। यही बात लोगों को पसंद नहीं आ रही है। इसके विरोध में मैसेज कर रहे हैं।

बता दें कि छोटा भीम को दूरदर्शन पर फिर से  दिखाया जा रहा है। सभी जानते हैं कि दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान कई शो का दोबारा टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। रामायण, महाभारत और शक्तिमान के बाद छोटा भीम को भी दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। छुटकी के अलावा राजू, जग्गू, राजकुमारी इंदुमती, कालिया, ढोलू और भोलू भी इस शो के अहम किरदार है। जिनके इर्दगिर्द ही पूरे शो की कहानी चलती है।

छोटा भीम बच्चों के लिए एक सुपर हीरो है जो हमेशा बड़े-बड़े कारनामे करता है। छोटा भीम किसी से नहीं डरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *