अपने जन्मदिवस पर ट्वीटर पर क्यों ट्रेंड हुआ ये अभिनेता

Ravi Kishan said, "Previously, female actors in UP used to be afraid to shoot; now, the situation has changed."दिव्यांश यादव

गोरखपुर हिंदी व भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार , गोरखपुर सदर सीट से सांसद रवि किशन का कल 51 वां जन्म दिन था। सांसद रवि किशन ने वैश्विक् महामारी कोरोना से विश्व् भर में फैली त्रासदी के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर हवन पूजन कर इस त्रासदी से जूझ रहे लोगों की मंगल कामना के लिए बाबा बोले नाथ से प्रार्थना की।

17 जुलाई 1969 को जन्मे रवि किशन, यूपी के जौनपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की पारम्परिक गोरखपुर संसदीय सीट से वे भाजपा के सांसद हैं। शुक्रवार को उनके जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। अपने जन्मदिवस के अवसर पर वह ट्वीटर पर कल ट्रेंड करते नजर आये।

आपको बता दें कि रवि किशन बहुत ही कम उम्र में घर को छोड़कर मुंबई चले गए थे। आज के समय में रवि किशन भोजपुरी, बॉलीवुड और टॉलीवुड में राज करने के बाद राजनीति में उतर चुके हैं। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने अपनी मेहनत के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। भोजपुरी सिनेमा में एक समय में रवि किशन को भोजपुरी फिल्मों का अमिताभ बच्चन कहा जाता रहा है। जन्मदिवस पर सांसद ने कहा कि आज मै जिस मुकाम पर हूँ उसके लिए ईश्वर, माता पिता, गुरु, मित्र और आमजन सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ। आज मै जो कुछ भी हूँ वो आप सभी लोगों का स्नेह है। इस वैश्विक् महमारी कोरोना ने पूरे विश्व् में तबाही मचा रखी है। ऐसे में जिन लोगों ने इस महामारी का सामना किया या कर रहे हैं, मैने उन सभी के मंगल के लिए बाबा बोले नाथ से हवन पूजन कर प्रार्थना की है। मै उनके दुःख के प्रति सवेद्ना व्यक्त करता हूँ और जन्मदिन न मना कर उन सभी के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूँ।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ही जन्मदिन की बधाई दी। जिसके लिए मै प्रधानमंत्री मोदी जी को कोटि कोटि नमन करता हूँ, और ऐसा प्रधानमंत्री पाकर मै धन्य हूँ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी का भी आशीर्वाद मुझे मिला। जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मै गोरखपुर की जनता की सेवा कर रहा हूँ।ऐसे योगी को मै कोटि कोटि नमन करता हूँ। इसके साथ ही उन सभी राजनेता, अभिनेता, मित्रों और आमजन के प्रति आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने देश के कोने कोने चाहे वह बिहार्, यूपी, मध्य प्रदेश या मुम्बई हो से मुझे शुभकामना दी है, मै सभी को हृदय से नमन करता हुं। गोरखपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,कार्यकर्ता और गोरखपुर की जनता जिन्होंने अपना असीम स्नेह दिया है सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *