योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जितिन प्रसाद सहित 7 नेताओं को मिला मंत्री पद
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ जिसमें जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गयी। कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद, जो कुछ दिनो पह्ले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं, ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली और उसके बाद 6 और नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
मंत्रिमंडल विस्तार में एक कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनाये गए हैं। जितिन प्रसाद के बाद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ ली। उनके बाद पलटू राम ने मंत्री पद की शपथ ली। वे अनुसूचित जाति के नेता हैं और पहली बार विधायक चुने गए हैं। संगीता बलवंत और संजीव कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद दिनेश खटीक ने मंत्री पद की शपथ ली। वह मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक हैं और पार्टी के अनुसूचित जाति का चेहरा हैं।
इसके बाद धर्मवीर प्रजापति ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की है। जिन नेताओं को मंत्रि पद की शपथ दिलायी गई, उनमें जितिन प्रसाद ब्राह्मण, संगीता बलवंत मल्लाह, ओबीसी, धर्मवीर प्रजापति कुम्हार, ओबीसी, पलटूराम अनुसूचित जाति, छत्रपाल सिंह गंगवार कुर्मी, ओबीसी, दिनेश खटिक, दलित-एससी और संजय गौड़ अनुसूचित जनजाति, एसटी का प्रतिनिधित्व करते हैं।