अक्षय कुमार ने दिये 1 करोड़ असम बाढ़ पीड़ितों के लिए

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नाम उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो देश में कहीं भी जरुरत होती है तो खुलकर मदद करते हैं। अब अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए १ करोड़ का दान दिया है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अक्षय कुमार को धन्यवाद देते हुए ट्वीट कर लिखा, “असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी को धन्यवाद। आपने संकट के समय हमेशा सहानुभूति दिखाई है और समर्थन किया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को बढ़ाने के लिए भगवान आप पर आशीर्वादों की वर्षा करें।”

बता दें कि पूरे असम में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ के कारण लगभग 28 लाख लोग प्रभावित हो गए थे। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्य सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर बाढ़ राहत के अभियान में लगा हुआ है।

Thank you @akshaykumar ji for your kind contribution of ₹1 crore towards Assam flood relief You have always shown sympathy and support during periods of crisis As a true friend of Assam, may God shower all blessings to you to carry your glory in the global arena


— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) August 18, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *