पंजाब में कांग्रेस की कलह का आज हो सकता है अंत
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह का अंत आज हो सकता है। दिल्ली, चंडीगढ़ और पंचकुला में हुई कई राउंड की बातचीत और खींचतान के बाद कांग्रेस हाईकमान ने अब फैसला किया है कि विवाद का अंत जितनी जल्दी हो सके उतना ही पार्टी के लिए अच्छा होगा।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने नवजोत सिंह सिद्धू के आगे हथियार दाल दिए हैं, और राज्य की कमान उनके हाथ सौंपने की तैयारी कर ली है। लेकिन अंतिम क्षणों में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी नाराजगी आलाकमान को बता दी जिस से उनके नामों की घोषणा कल नहीं हो सकी थी। इसके बाद हरीश रावत की कल अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात हुई जिसमें विवाद को और ज्यादा न बढ़ने के लिए अमरिंदर सिंह को मन लिया गया। इसीलिए आज सिद्धू के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, आज सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का एलान हो सकता है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की अमरिंदर सिंह से पुरानी रंजिश है। दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते हैं जबकि पंजाब में चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान जल्द से जल्द इन दोनों का विवाद सुलझाना चाहता है।