भारत की महिला हॉकी टीम कांस्य पदक से चूकी, ब्रिटेन के हाथों हुई हार

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने से चूक गयी है। आज खेले गए मैच में ब्रिटेन ने 3-4 के अंतर से भारत को हरा दिया। भारत को इस तरह चौथे स्थान सी संतोष करना पड़ा।

भारत ब्रिटेन के बीच इस मैच में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारत एक समय 0-2 से पीछे चल रहा था लेकिन उसने दनादन तीन गोल दागकर हाफ टाइम तक 3-2 की लीड ले ली। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार दो गोल दाग मैच अपने पक्ष में कर लिया।

इंग्लैंड के लिए एलेना रेयर (16वें), सारा राबर्टसन (24वें), होली पिएरे (35वें) और ग्रेस बॉल्सडन (48वें) ने किया जबकि भारत के लिए गुरजीत कौर ने (25वें, 26वें) दो गोल किए जबकि वंदना कटारिया (29वें) ने एक गोल किया। ब्रिटेन को 12 पेनाल्टी कार्नर मिले, जिसमें से तीन को उसने गोल में बदला। भारत को कुल 8 पेनाल्टी कार्नर मिले, जिनमें से दो में गोल हुए। यह भारत का तीसरा ओलंपिक था। मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *