मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाया गया, आदेश कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

'Political tourism': Manoj Tiwari takes a jibe at opposition MPs' group photo session in Manipurन्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: दो वर्ष बाद दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से मनोज तिवारी की छुट्टी कर उनके स्थान पर दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है।  इसके आलावा बीजेपी ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तथा एस तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्य्क्ष नियुक्त किया गया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोज तिवारी का कार्य केंद्र के नेताओं को पसंद नहीं आ रहा था, और उनके स्थान पर एक ऐसे व्यक्ति को कमान सौंपने की बात चल रही थी जिसकी पैठ व्यापारी वर्ग में हो। माना जा रहा है कि पार्टी ने इसे ध्यान में रखकर गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी।  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

बता दें कि आदेश गुप्ता पटेल नगर से पार्षद हैं। दरअसल दिल्ली चुनाव में हार के बाद खुद मनोज तिवारी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की ती लेकिन उस वक्त उसे नामंजूर कर दिया गया था। हाल में ही उनका एक क्रिकेट खेलते हुए वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्हें लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया।

मनोज तिवारी ने भी ट्वीट कर नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा। जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना।

आदेश गुप्ता मूल रुप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायजंग के रहने वाले हैं। उन्होंने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बीएससी की शिक्षा प्राप्त की है। वह पहली बार वार्ड नंबर 98 (वेस्ट पटेल नगर) से पार्षद बने थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *