Redmi Note 9 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें ख़ासीयत

शिवानी रज़वारिया

Redmi Note 9 Pro 5G को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि बाज़ार में जल्दी आने की खबरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं पर अभी तक इसकी कन्फर्म लांचिंग डेट कंपनी ने फाइनल नहीं की थी। Redmi Note 9 Pro 5G की लांचिंग डेट अब कंपनी ने कन्फर्म कर दी है और 26 नवंबर को इसे कंपनी लांच करने वाली है।

आपको बता दें कि Redmi Note 9 Pro 5G के साथ दो ओर स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएँगे, इनमें Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 4G शामिल हैं। हालाँकि इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। Redmi के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने यह जानकारी दी कि फोन को 26 नवंबर  को लॉन्च किया जाएगा। फोन में ख़ास फीचर्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें  Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टपोन में ऐसा कैमरा सेटअप होगा जो 129 मिलियन पिक्सल वाली तस्वीरें क्लिक कर सकता है। इसके अलावा कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में और कुछ नहीं कहा है।

आपको बता दें कि Redmi Note 9 Pro 5G फ़ोन को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और वहाँ इसकी शुरुआती क़ीमत 999 युआन होगा। इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 9 में MediaTek Dimnesity 8000U प्रसोसेर दिया जा सकता है। Redmi Note 9 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। सेल्फ़ी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सिंगल फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है और इस फ़ोन में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *