रिया की औकात नहीं कि वो नीतीश कुमार पर टिप्पणी करे: गुप्तेश्वर पांडे

चिरौरी न्यूज़

पटना: जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सुशांत सिंह मौत की जांच सीबीआई करेगी, बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे की ख़ुशी छुपाये नहीं छुप रही थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि ये न्याय की जीत है, मैं न्यायमूर्ति को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने क्या किया सबने देखा है।”

रिया चक्रवर्ती के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किये गए टिप्पणी पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है।”

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से पूरे भारत की जनता के दिल में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए जो आस्था थी वो और ज्यादा दृढ़ हुई है।” उन्होंने कहा कि, “आज तक मैंने सुना था कि न्यायाधीश भगवान का रूप होते हैं, आज मैंने देख लिया। मैं न्यायाधीश को सैल्यूट नहीं बल्कि इस फैसले के लिए शाष्टांग प्रणाम करता हूं।”

उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस क्वारंटीन किया वह गलत था। हम लोगों पर आरोप लगाए गए, जबकि हम लोग  सही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *