डा. चेतन वशिष्ठ को मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: दैनिक हिंदू के उज्जैन से प्रकाशित समाचार पत्र के संपादक डा। चेतन वशिष्ठ का विगत दिनों निधन हो गया। मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट  यूनियन के प्रांत अध्यक्ष देवदत्त दुबे ने श्री वशिष्ठ की आकस्मिक मृत्यु पर गहन दुख प्रकट किया है, श्री दुबे ने अपने शोक संदेश में कहा है की उज्जैन जैसे शहर से दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन अत्यंत कठिन होता है लेकिन श्री वशिष्ठ ने लंबे समय तक दैनिक हिंदकुश का प्रकाशन किया, वह पत्रकारिता के मानकों को लेकर कार्य करते रहें समाज में फैली कुरीतियों और हो रहे भ्रष्टाचार पर अपनी कलम से तीखा प्रहार किया।

श्री वशिष्ठ के निधन से पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को खो दिया है। वही IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन झा ने कहा है की श्री चैतन्य वशिष्ठ सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता करने वाले व्यक्तित्व थे । पत्रकारिता के शोधार्थियों को उनके जीवन पर कार्य करने की आवश्यकता है। मध्य भारत वर्किंग जनरलिस्ट के संरक्षक राघवेंद्र सिंह श्री रमेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने श्री वशिष्ठ की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है और उनके परिवार को इस गहन दुख  सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *