मार्च में फिर शुरू होगी हॉकी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कोरोना की वजह से बंद हुए हॉकी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप अब एक साल के बाद मार्च से फिर शुरू होगी। घरेलू प्रतियोगिता इस साल नये और पुनर्गठित प्रारूप में आयोजित की जायेगी क्योंकि हॉकी इंडिया राज्यों, केंद्र प्रशासित प्रदेशों, संस्थानिक इकाईयों और अकादमियों में खेल के विकास के अलावा खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है। सत्र 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 के साथ शुरू होगा जिसका आयोजन 10 से 18 मार्च तक झारखंड के सिमडेगा में कराया जायेगा।

इसके बाद 17 से 25 मार्च तक हरियााण के नरवाना जिले में 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 करायी जायेगी। हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 का शुरूआती चरण 17 से 26 मार्च तक आयोजित होगा। महिला प्रतियोगिता भी 17 से 24 मार्च तक इसी के साथ चलेगी। दोनों टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे। इसके बाद सिमडेगा में तीन से 12 अप्रैल तक 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेली जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *