थोक भाव से दिये जायेंगे इस बार खेल पुरस्कार

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: इस बार 29 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश को खेल मंत्रालय की पुरस्कार चयनसमिति ने किया है जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा सहित पुरुष रिकर्व तीरंदाज अतनु दास, महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, क्रिकेटर दीपक हुड्डा और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण के नाम शामिल है। पुरस्कार चयनसमिति की आज हुई बैठक के बाद 29 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गयी।

चयन समिति ने इस बार राजीव गाँधी खेल रत्न के लिए खेल रत्न 5 खिलाडियों के नामों की सिफारिश की है, जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए 29, द्रोणाचार्य के लिए 13 और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 15 लोगों को नामित किया है। बता दें कि इस से पहले इतनी संख्या में शायद ही कभी पुरस्कार दिये गए हों।

इस से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान और रोहित शर्मा समेत चार खिलाड़ियों को इस बार भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। रोहित शर्मा के साथ जिन खिलाड़ियों को यह पुरस्कार देने की उनमे एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मारियाप्पन थंगावेलू शामिल हैं।
इकतीस वर्षीय इशांत ने अब तक भारत की तरफ से 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनके नाम पर 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए ओलिंपक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक का भी चयन किया गया है। पूर्व भारतीय महिला वेटलिफ्टर व वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू को भी कमेटी ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है, लेकिन उन्हें ये अवॉर्ड दिया जाएगा या नहीं ये फैसला फिलहाल खेल मंत्री किरन रिजिजू पर छोड़ दिया गया है क्योंकि इन्हें पहले ही खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है।  साक्षी को 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था जबकि मीराबाई ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिये वर्ष 2018 भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ यह पुरस्कार हासिल किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *