डॉ. बीरबल झा को मिला शिक्षा शिखर सम्मान-2023

Dr. Birbal Jha received Shiksha Shikhar Samman-2023चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: शिक्षाविद डॉ बीरबल झा को वर्ष 2023 के ‘शिक्षा शिखर सम्मान’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार डॉ झा के शिक्षण-प्रशिक्षण, साहित्य रचना, कला-संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली में होने वाले सरस्वती पूजा महोत्सव-सह सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

डॉ झा ने दर्जनों पुस्तकों की रचना कर न केवल साहित्य संवर्धन किया है बल्कि लाखों भारतीय युवाओं के जीवन को संवारने का काम किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था ब्रिटिश लिंग्वा के बैनर के तहत भारतीय युवा पीढ़ी को इंग्लिश स्किलिंग, रोजग़ारमूलक एवं जीवन उन्नयन में प्रभावशाली कार्य किया है। इसे देखते हुए इस वर्ष मैथिल यूथ परिषद् डॉ बीरबल झा को शिक्षा शिखर सम्मान से सम्मानित करेगी।

इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कवि सम्मलेन, निशुल्क चिकित्सा परामर्श, पैथोलॉजिकल जांच, निशुल्क नेत्र जांच आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही विश्व कल्याणर्थ यज्ञ की आहुति भी दी जायेगी। यह जानकारी देते हुए मैथिल यूथ परिषद के निदेशक मुरारी मोहन झा ने कहा कि उनकी संस्था की यह कोशिश है कि डॉ बीरबल झा जैसे शख़्सियत का सम्मान किया जाए जो भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने, सामाजिक चेतना जगाने एवं इसके प्रचार-प्रसार लिए सदा तत्पर रहते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले डॉ. बीरबल झा को कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार- 2010, कृति पुरुष पुरस्कार- 2011, पर्सन ऑफ द ईयर- 2014, स्टार ऑफ एशिया अवार्ड- 2016, ग्रेट पर्सनालिटी ऑफ इंडिया अवार्ड- 2017, बिहार अचीवर अवार्ड- 2017, यंगेस्ट लिविंग लीजेंड ऑफ़ मिथिला अवार्ड- 2017, पागमैन अवार्ड, ग्लोबल स्किल्स ट्रेनर अवार्ड- 2022, मिथिला विभूति -2022, कवि कोकिल विद्यापति पुरस्कार -2022 आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *